मांडलगढ़ कॉलेज चुनांव में एनएसयूआई के 4 छात्रों पर मारपीट का मामला दर्ज। एबीवीपी महासचिव के साथ हुई मारपीट। दोनों पक्षों ने परस्पर दी पुलिस में रिपोर्ट
मांडलगढ़ ( मोहम्मद मंसुरी)- श्री शिवचरण माथुर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव मतदान के दौरान छात्रों में आपसी झड़प हो गई ।घटना में एक छात्र घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में घायल हुए एबीवीपी महासचिव की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर एनएसयूआई के छात्र ने भी एबीवीपी महासचिव समेत 7-8 जनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी ।जिसकी पुलिस जांच कर रही है। एबीवीपी छात्र संघ महासचिव विशाल कुमार पिता ओमप्रकाश पाराशर निवासी मानपुरा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह महाविद्यालय में वोट डालने के लिए आया था ।इस दौरान एनएसयूआई के छात्र संपत लाल जाट, देव किशन जाट ,हरी लाल जाट व अजय राज सिंह ने उसे रोक कर गाली गलौज की तथा मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में विशाल कुमार पारासर घायल हो गया ।जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।घटना के बाद एबीवीपी के आक्रोश...
Comments
Post a Comment